बलिया के लाल प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी बने बीएचयू के कुलपति, जिले में खुशी की लहर

महान साहित्यकार आचार्य परशुराम चतुर्वेदी के सुपौत्र हैं प्रो. चतुर्वेदी

शिक्षा जगत में उनकी नियुक्ति को लेकर पूरे पूर्वांचल में हर्ष

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जब यहां के सुपुत्र और प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर अजित कुमार चतुर्वेदी को देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. चतुर्वेदी को कुलपति बनाए जाने की खबर मिलते ही पूरे जनपद में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। प्रो. चतुर्वेदी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, बल्कि वे बलिया के महान साहित्यकार, ‘आचार्य परशुराम चतुर्वेदी’ के सुपौत्र भी हैं। साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में आचार्य परशुराम चतुर्वेदी का योगदान अविस्मरणीय रहा है। अब उनके परिवार से एक और प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व की भूमिका में आई है। प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी आईआईटी रुड़की के निदेशक रह चुके हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका अनुभव अत्यंत समृद्ध है। उनका अनुसंधान, प्रशासनिक कौशल और शिक्षण क्षमता उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए उपयुक्त बनाती है। स्थानीय लोगों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने उनकी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बलिया की मिट्टी ने हमेशा देश को महान विभूतियाँ दी हैं और प्रो. चतुर्वेदी की यह उपलब्धि उसी श्रृंखला की एक और गौरवशाली कड़ी है। बधाई संदेशों की बाढ़ प्रो. चतुर्वेदी को बीएचयू का कुलपति बनाए जाने पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। लोग उन्हें बलिया का गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना कर रहे हैं

Karan Pandey

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

3 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

3 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

4 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

4 hours ago