नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की सेंट्रल काउंसिल मीटिंग कानपुर में संपन्न

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की दो दिवसीय सेंट्रल काउंसिल मीटिंग कानपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महामंत्री एवं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर जोर दिया। वहीं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री एवं ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के उपाध्यक्ष कामरेड आर.डी. यादव ने पदोन्नति, कार्यस्थल की सुरक्षा, आवास व स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। बैठक में विभिन्न मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे और भविष्य की रणनीति तय की गई। यूनियन ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर रेलवे कर्मचारी और युनियन पदाधिकारी व केंद्रीय पदाधिकारी बी.एस. कंसाना, बी.के. यादव, एच.एस. चौहान, ऊषा सिंह, मंडल अध्यक्ष भावेश प्रसाद सिंह, मंडल मंत्री अमर सिंह यादव, मंडलीय पदाधिकारी जयसिंह यादव,दीपक शिंदे, संजीव द्विवेदी, राजेश यादव,मुकेश यादव,बृजमोहन सिंह, मलखान सिंह,संजय कुशवाहा,व राजा भैया,सुनील पुरोहित मीडिया प्रभारी (झाँसी मंडल )मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

8 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

20 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

24 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago