कुलपति के एक वर्ष पूरे होने पर विद्यार्थियों ने दी बधाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन अपना एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा किया।
इस विशेष अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों के साथ मिलकर कुलपति को बधाई दी और विश्वविद्यालय एवं छात्रों के हित में उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थी अंग्रेज़ी विभाग की मासिक पत्रिका साहित्य विमर्श के संपादक मंडल के सदस्य भी हैं। जिनकी प्रशंसा हमेशा कुलपति द्वारा की जाती रही है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उनके नेतृत्व में छात्रों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को नई दिशा मिली है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला और विभाग के सभी विद्यार्थी उनकी इन उपलब्धियों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
इस अवसर पर एमए तृतीय सेमेस्टर के जाह्नवी सिंह, श्रेया मिश्रा, प्रकृति पटेल, सुस्मिता सिंह, आकर्षिका सिंह, आकांक्षा पांडेय, आयुषी राव, श्वेता उपाध्याय, आनंद सिंह, कुशाग्र मिश्रा, सुधांशु राय, आयुष्मान पांडेय और शोधार्थी खुशबू जायसवाल, दीपिका त्रिपाठी, प्रियंका मिश्रा उपस्थित रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

52 minutes ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

9 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

22 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

22 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

22 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

22 hours ago