जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
हाई स्कूल की परीक्षा में कस्बे के राजेश्वरी देवी बाबू राम इंटर कॉलेज छात्रों नें जिले की टॉप 10 सूची में स्थान हासिल कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।गावं नौगवा गोविंदपुर निवासी छात्र अवनीश यादव ने 95.5 प्रतिशत अंक लाकर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया हैं।अवनीश के पिता विश्राम किसान,वहीं माता रामश्री गृहणी है। अभिषेक नें बताया उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों के सफल मार्गदर्शन में अच्छे अंकों से परीक्षा पास की है।बताया वह अध्यापक बनकर बच्चों का भविष्य सुधारना चाहते हैं।जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली गावं मरेना की छात्रा ज्योत्सना मिश्रा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं,ज्योत्सना के पिता आशुतोष मिश्रा अध्यापक एवं माता दीपशिखा मिश्रा गृहणी है।ज्योत्सना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है।उनके ताऊ मंजुल मिश्रा सीएचसी में फार्मासिस्ट है।बताया माता-पिता एवं गुरुजनों के सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।वहीं इंटर की परीक्षा में सुमित यादव ने 89.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम एवं सलोनी नें 89.2 अंक लाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र मोहन मिश्रा,अध्यापक अभिषेक मिश्रा,संदीप सिंह,संजीव शर्मा अवनीश शर्मा आदि नें मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।कहां सभी बच्चों ने मेहनत और लगन से विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है।
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…
मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…