कौड़ीराम/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में श्रीसीताराम महायज्ञ एवं श्री राम कथा के चौथे दिन काशी से आए हुए पूज्य आचार्य आदित्य महाराज ने श्रीराम जन्मोत्सव की कथा का श्रवण भक्तों को करवाया। महराज ने श्रीराम जन्मोत्सव के प्रसंग में अयोध्या के राजा दशरथ के गुरु भक्ति के ऊपर कथा का रसास्वादन करवाया।
महराज दशरथ को चौथे पन में भी पुत्र नहीं था, जिसके लिए वह गुरु द्वार पर जाते है और गुरुजी से श्रृंगी ऋषि से पूत्रेष्टी यज्ञ करवाते हैं और उस यज्ञ से अग्नि नारायण प्रसन्न होकर चरू प्रदान करते हैं, उससे भगवान श्रीरामजी, श्रीभरतजी, श्रीलक्ष्मणजी, श्रीशत्रुघ्न जी का जन्म होता है। और दशरथ महाराज को भगवान की प्राप्ति हो जाती है। इसका तात्विक विवेचन करते हुए महराज ने कहा कि गुरु कृपा से यदि दशरथ जी को भगवान मिल सकते हैं तो गुरु कृपा से हमें क्यों नहीं। इत्यादि चरित्रो का गायन पूज्य महराज ने किया।
नि: शुल्क ज्योतिष केन्द्र
श्रीराम कथा के साथ ही राम भक्तों के लिए पूज्य आचार्य आदित्य शास्त्री ने नि: शुल्क ज्योतिष केंद्र का आयोजन किया गया है। जिसका संचालन 23 तक चलेगा।
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…
मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…
घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…