पं० राम अधीन दीक्षित पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु द्वारा आयोजित एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2024-25 में सदर तहसील के पकड़ी दीक्षित में स्थित पं० राम अधीन दीक्षित पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय के एम.ए. के छात्र विपिन मौर्य ने डिस्कस थ्रो तथा शाॅट पुट दोनों इवेंट में प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। बताते चलें कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महराजगंज, संत कबीर नगर,बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर तथा सिद्धार्थ नगर जिलों के महाविद्यालयों ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया था।यह प्रतियोगिता अन्तर्महाविद्यालयी क्रीड़ा परिषद द्वारा शक्ति स्मारक संस्थान, दुल्हिन पुर, बलरामपुर में आयोजित की गई जिसमें विपिन मौर्य ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपना व महाविद्यालय का मान बढ़ाया है।छात्र की इस उपलब्धि पर प्रबंधक अंजनी कुमार दीक्षित और प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ दीक्षित ने कहा कि विपिन मौर्य की यह उपलब्धि न केवल उन्हें गर्व से भरती है, बल्कि महाविद्यालय परिवार के लिए भी यह एक सम्मानजनक पल है। विपिन मौर्य को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद उप-प्राचार्य डॉ प्रदीप यादव, सूर्य नारायण पाण्डेय, विजय सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, मेनका पटेल, सना परवीन, राकेश सिंह, आदर्श पाण्डेय ने बधाई देते हुए उनके भविष्य की शुभकामना की।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

6 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

9 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

10 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago