आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
मऊ (राष्ट्र की परम्पर)। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ पर सोमवार की देर रात एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर रात में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार अवनीश सिंह शहर कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात थे,वह सोमवार को सीओ सिटी को उनके आवास पर छोड़कर वापस अपने घर बाइक से लौट रहे थे। अभी वह 500 मीटर दूर बलिया मोड़ पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से अवनीश घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल आरक्षी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से पुलिसकर्मियों में मातम पसर गया। घटना को लेकर एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया है।
लखनऊ/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी…
देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…
भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…