
सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।अवध क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)की सदस्यता ग्रहण की। यह आयोजन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
गोंडा, बलरामपुर, उन्नाव, लखीमपुर, अयोध्या, बाराबंकी और श्रावस्ती सहित मध्यांचल के कई जिलों से पहुंचे इन युवाओं ने सुभासपा की विचारधारा को अपनाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकास तिवारी ने कहा, “यह सभी युवा माननीय कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, युवा हृदय सम्राट अरविंद राजभर और अरुण राजभर की सोच और दिशा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। ये सभी आगामी पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत संगठन के बल पर सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।” कार्यक्रम में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सचिन सिंह, संगठन मंत्री मनोज अर्कवंशी, मंत्री प्रतिनिधि तुलसीराम राजभर, प्रदेश अध्यक्ष युवा रूद्र राजन राजभर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण समारोह के माध्यम से पार्टी ने यह संदेश दिया कि आने वाले चुनावों में युवाओं की ताकत से सुभासपा एक निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
