गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री कृष्णा फाउंडेशन एवं लॉज नागेंद्र 348 द्वारा गोरखपुर स्थित गोकुल वृद्धाश्रम सेवा कार्य के तहत एक सराहनीय पहल की गई। 03 जनवरी 2026 को आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में आश्रम में निवास कर रहे 100 वृद्धजनों एवं 25 मानसिक रोगियों को ठंड से राहत देने हेतु डबल बेड कंबल वितरित किए गए, साथ ही सभी को स्नेहपूर्वक पौष्टिक दोपहर का भोजन कराया गया।
ये भी पढ़ें – अवैध कटान का ग्रामीणों का विरोध,वन विभाग पर मिलीभगत के आरोप
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम के संवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और भावनाओं को गहराई से समझा। सेवा और अपनत्व से भरे इस आयोजन ने बुजुर्गों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान ला दी। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के कमजोर, असहाय और उपेक्षित वर्ग की सेवा करना ही सच्ची मानवता है और यही सामाजिक विकास की मजबूत नींव है।
इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई। श्री कृष्णा फाउंडेशन एवं लॉज नागेंद्र 348 द्वारा निकट भविष्य में गोकुल वृद्धाश्रम में व्यापक मेडिकल चेकअप कैंप, नेत्र परीक्षण शिविर तथा जरूरतमंद वृद्धजनों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस पहल से वृद्धों और मानसिक रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें – राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में वाराणसी का दमदार प्रदर्शन
सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर विनीता पाठक, राजू जायसवाल, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. उदयवीर सिंह, डॉ. श्रीदेव त्रिपाठी, डॉ. अजय रावत, विकास दुबे, संजय सिन्हा, सीए उपेंद्र गुप्ता, दीप और बृजेश चतुर्वेदी की उल्लेखनीय भूमिका रही। सभी ने भविष्य में भी गोकुल वृद्धाश्रम सेवा कार्य को निरंतर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
अंत में आयोजकों ने कहा कि समाज में करुणा, सहयोग और सेवा भाव को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…