Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसफ़ाई मित्रों पर लगा सख्ती से मैन्युअल स्केवेंजिंग पर रोक

सफ़ाई मित्रों पर लगा सख्ती से मैन्युअल स्केवेंजिंग पर रोक

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को नगरपालिका कार्यालय में डी.पी.एम. द्वारा मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सभी सफ़ाई मित्रों को दिशा-निर्देश दिया गया जिसपर सख्ती से पालन किया जाएगा। भारत में यह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसमें लोगों को अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। यह प्रथा न केवल अमानवीय है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है, क्योंकि इसमें काम करने वाले लोग खतरनाक रसायनों और बीमारियों के संपर्क में आते हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ,स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यादवेश यादव, डी•पी•एम• (DPM) एवं स्वच्छ भारत मिशन के लिपिक, सफाई प्रभारी तथा सफाई नायकों व सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी।
गीला व सूखा कूड़ा पृथक्-पृथक् किए जाने का प्रशिक्षण/जानकारी दी गयी तथा शासन के निर्देश के क्रम में सफाई कर्मचारियों के सुरक्षा के दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों को 1 मीटर से अधिक गहरे नालों में घुसकर सफाई कार्य न करने हेतु निर्देश दिया गया, ताकि सफाई कर्मचारियों का जीवन सुरक्षित किया जा सकें तथा अधिक गहरे नालों की सफाई का कार्य नाला यन्त्र मैन, सीवर सेक्शन मशीन तथा जे•सी•बी• आदि मशीनरी वाहनों/साधनों से ही सफाई करने हेतु निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments