दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 115 वाहनों का ई-चालान, 03 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में देवरिया यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन हेतु आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को शहर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी श्री गुलाब सिंह ने किया।अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा गलत नंबर प्लेट लगाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एम.वी. एक्ट) के तहत कठोर कार्रवाई की गई। कुल 115 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 03 वाहनों को सीज कर दिया गया। साथ ही, अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रकार की कार्रवाई से—आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।यह स्पष्ट संदेश जाता है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यातायात पुलिस की इस पहल को जनहित में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

8 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

8 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

8 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago