कैबिनेट मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा नोटबुक का लोकार्पण संपन्न हुआ
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई स्थित कान्यकुब्ज मंडल द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में कैबिनेट मंत्री व लोकप्रिय विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के करकमलों से “नोटबुक” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे। कार्यक्रम में आरटीई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, सत्यप्रकाश बाजपेई, अरविंद अवस्थी, भा.ज.पा. युवा वार्ड अध्यक्ष आकाश अवस्थी, अजय शुक्ला, जयश्री द्विवेदी, गीता शुक्ला, ममता दीक्षित तथा शानू शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने “नोटबुक” की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक प्रयास बताया। कैबिनेट मंत्री लोढ़ा ने आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि “ऐसी पहलें समाज में नई चेतना और जागरूकता लाती हैं।”
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…