Friday, April 3, 2026
HomeUncategorizedअनुपस्थित पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई, वेतन कटौती का आदेश

अनुपस्थित पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई, वेतन कटौती का आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)अनुशासनहीनता के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर ने थाना गौरीबाजार में अनुपस्थित पाए गए 15 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने 27 जुलाई को थाना गौरीबाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान रोल कॉल के समय 3 उप-निरीक्षक, 2 मुख्य आरक्षी, 7 आरक्षी (पुरुष), 1 महिला मुख्य आरक्षी और 2 महिला आरक्षी ड्यूटी से गैरहाज़िर पाए गए।थानाध्यक्ष गौरीबाजार नन्दा प्रसाद ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने कार्य नहीं तो दाम नहीं के सिद्धांत पर सभी 15 कर्मियों का नियमानुसार वेतन काटने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments