असम चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए रणनीति तैयार, बंधु तिर्की ने दिल्ली में बैठक की

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। असम चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनावी रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को संगठन ने असम चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस बाबत बंधु तिर्की वर्तमान में दिल्ली दौरे पर हैं।

शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव के सी. वेणुगोपाल के साथ बंधु तिर्की की असम चुनाव को लेकर बैठक हुई। बंधु तिर्की ने बताया कि कांग्रेस असम चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनावी समर में उतरने की रणनीति बना चुकी है। असम की हर विधानसभा सीट की सामाजिक, राजनीतिक और भौगोलिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार की है।

कांग्रेस संगठन महासचिव सी. वेणुगोपाल के महत्वपूर्ण सुझावों को अमल में लाते हुए असम में नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस जनता को गोलबंद करने में सफल रहेगी। विशेष रूप से असम के टी-ट्राइब्स के मुद्दों को कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी, चाहे वह उन्हें ST का दर्जा दिलाने की बात हो या जमीन के पट्टे देने का मामला। साथ ही स्थानीय सवालों और बीजेपी द्वारा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस जनता का समर्थन हासिल करने का प्रयास करेगी।

दिल्ली में बंधु तिर्की ने पश्चिम बंगाल के सीनियर ऑब्जर्वर प्रकाश जोशी, असम पी.सी.सी. अध्यक्ष गौरव गोगई, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से भी मुलाकात की। कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं से आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

22 minutes ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

37 minutes ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

5 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

7 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

8 hours ago