वन एवं पर्यावरण मंत्री के उपलब्धि में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हुआ

पर्यावरण संरक्षण मानव मात्र के लिए आवश्यक है वन है तो जीवन है जल है तो कल है: वन एवं पर्यावरण मंत्री

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।नारायण सेवा संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में संगठन मुख्यालय देवा रोड़ बरेठी में भगवान लक्ष्मी नारायण मन्दिर में मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ बरेठी स्थित कैथी शिव मन्दिर से पिला वस्त्र धारी हजारों महिलाओं ने गगनभेदी नारे लगाते हुए कलश यात्रा निकाला।
समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया और परिसर में वृक्षारोपण भी किया,नारायण सेवा संस्थान की ओर से तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम
का उद्घाटन करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार डॉ अरुण कुमार ने कहा की पर्यावरण संरक्षण मानव मात्र के लिए आवश्यक अव लम्बन है वन है तो जीवन है जल है तो कल है,वन एवं पर्यावरण मंत्री ने लोगों का आवाहन किया कि वे सभी लोग अपने जीवन काल मे पंचवटी प्रजाति के अधिकाधिक संख्या में वृक्ष का रोपण कर उनका संरक्षण करें ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके और धरती जीवन के मानवो अनुकूल बना रह सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नारायण ने बताया की नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले शोषित दलित व वंचित व उपेक्षित समाज के लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने की दूरगामी योजना बनाई गई है इसके लिए स्थानीय जन सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव अज्जू ने कहा की नारायण सेवा संस्थान के द्वारा युवाओं एवं महिलाओं को कृषि व स्थानीय उपज आधारित रोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि लोग आत्मनिर्भर होकर समाज , परिवार व देश को मजबूत बना सके।
समाजसेवी विपिन सिंह ने बताया की स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए प्रशासन से समन्वय बनाकर दूरगामी प्रयास किया जा रहा है,आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता , समाजसेवी परशुराम रावत , डॉ० कपिल शुल्क , समाजसेवी अनुराधा सिंह , पर्यावरण विद कुमार संभव , रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) क्षेत्र शोमेश वर्धन सिंह , प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी देवेंद्र श्रीवास्तव , समाजसेवी आर०पी सिंह , प्रबंध न्यासी अमित बरनवाल , समाजसेवी रूप नारायण आदि उपस्थित रहे।
समापन अवसर पड़ वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार व मालवीय अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव के द्वारा उपस्थित हजारों किसानों को फलदार एवं पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का निःशुल्क वितरण किया गया।
वन एवं पर्यावरण मंत्री ने संगठन मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता द्वारा योजित वेबसाइट का उद्घाटन भी किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

25 minutes ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

2 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

2 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

2 hours ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

2 hours ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

2 hours ago