Friday, October 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशराज्य महिला आयोग की सदस्य का 30 को जनपद भ्रमण

राज्य महिला आयोग की सदस्य का 30 को जनपद भ्रमण

  • धनघटा तहसील सभागार में करेंगी जनसुनवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयेाग द्वारा चलाये जा रहें महिला जन सुनवाई व निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में 30 अप्रैल 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में महिला उत्पीडन के घटनाओं की समीक्षा-महिला जनसुनवाई का आयोजन धनघटा तहसील सभागार में किया जाएगा।
जनसुनवाई के उपरान्त राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा बालिका, महिला गृह व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जाना है।
जन सुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से सम्बंधित घटनाओं की विस्तृत आख्या एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा भी राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी द्वारा की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments