बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खण्ड जरवल अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसोहर गांव निवासी डाक्टर रज्जब अली सिद्दीकी प्रदेश महामंत्री खुशी फाउण्डेशन के निजी आवास पर दो दर्जन से अधिक ज़रूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया। खुशी फाउन्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मुकीद ने कहा कि जितना हम लोग से हो पायेगा हम लोग अपनी छोटी सी कोशिश जारी रखेंगे फाउन्डेशन विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करता है तथा पदाधिकारी लगातार ज़रूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण कर रहे हैं। इस मौके पर फाउन्डेशन के प्रदेश प्रभारी नसीफ अहमद, प्रदेश सचिव अब्दुल कलाम, जिला अध्यक्ष बहराइच मोहम्मद आरिफ शाह, जिला प्रभारी बहराइच वकील अहमद, युवा ब्लॉक अध्यक्ष कैसरगंज मोहम्मद कासिम, युवा ब्लॉक प्रभारी कैसरगंज अबू सहमा अंसारी व ग्रामीण जरूरतमंद आदि लोग शामिल रहे।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…