Categories: Uncategorized

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

सुखपुरा / बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

संत यतीनाथ मिनी स्पोर्ट स्टेडियम सुखपुरा में शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में एनपीआरसी कैथवली के हंसराज कपाड़िया प्रथम एवं सुखपुरा के नीरज कुमार राजभर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में कैथवली की संजना प्रथम व खड़ैला की मंशा द्वितीय स्थान पर रही। वहीं 100 मीटर की दौड़ में निक्की प्रथम व मंशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में एनपीआरसी राजपुर विजेता एवं कैथवली की टीम उपविजेता रही। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता की विजेता एनपीआरसी सुखपुरा की टीम रही, जबकि खड़ैला को उपविजेता पर ही संतोष करना पड़ा।
प्रतियोगिता में ब्लॉक बेरुआरबारी के सातों एनपीआरसी सुखपुरा, खड़ैला, मैरीटार, कैथवली, बेरुआरबारी, नारायणपुर तथा राजपुर के उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्तर के बालक और बालिका की टीमों व प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय मैरीटार की कक्षा 5 की छात्रा रिया कुमारी “राम आएंगे” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

इसके पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेरुआरबारी चंद्रभूषण सिंह भोला व खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।उमेश कुमार सिंह, ओंकार सिंह, संतोष गुप्ता, प्रधान अभिमन्यु चौहान, आनंद पांडेय, किरण भारती, अरविंद शुक्ला, चंद्रकांत पाठक, विनायक सिंह आदि मौजूद रहे।संचालन व कमेंट्री कमलेश मिश्रा ने किया।

rkpshomnath

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

3 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

3 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

3 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

4 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

4 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

4 hours ago