बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक पार्टियों पर साधा निशाना

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही राजनीति का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है, कोई जाति को लेकर कोई धर्म को लेकर कोई तो कोई विकास को लेकर एक दूसरे पर हमलावर होते नजर आ रहा है। ऐसे में कुछ पार्टियां श्री राम के नाम पर चुनाव जीतने का दावा कर रही हैं तो कुछ श्री परशुराम के नाम पर, कोई ब्राह्मण सम्मेलन करवा रहा है तो कोई पार्टी के दिग्गज ब्राह्मण नेताओं की टीम गठित कर ब्राह्मण समाज को अपने पक्ष में करने की रणनीति बना रहा है, इससे साफ पता चलता है कि लोकसभा के चुनाव में ब्राहमण समाज की एक अहम भूमिका है। ऐसे में ब्राह्मण वादी संगठन भी अपने बयानों से नेताओं पर हमलावर नजर आ रहे हैं बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय ने भी राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज जो यह सभी लोग ब्राह्मण हितैषी होने का स्वांग रचा रहे हैं यह अब तक कहां सो रहे थे जब देश में आए दिन ब्राह्मणों के साथ कुठाराघात हो रहा था। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के साथ सौतेला व्यवहार और आए दिन ब्राह्मण समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा था तब किसी को ब्राह्मण समाज की चिंता नहीं थी। आज ब्राह्मणों को लुभाने के लिए कोई भगवान परशुराम जी का जय जयकार कर रहा है तो कोई खुद को ब्राह्मण समाज का हितैषी बता कर के ब्राह्मणों को अपने पक्ष में करने की गंदी राजनीति कर रहा है, पर मैं एक बात स्पष्ट कर दूं कि इस चुनाव में ब्राह्मण समाज किसी के झांसे में आने वाला नहीं है ब्राह्मण समाज इस बार उसी को वोट करेगा जो ब्राह्मणों के सुख दुख में चलकर के सड़क से लेकर संसद तक ब्राह्मणों के लिए आवाज मजबूत करने का काम करेगा और जो आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करेगा।

rkp@newsdesk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

16 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

16 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago