शैक्षणिक मूल्यांकन तथा प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार किये गए वितरित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शाहपुर गीता वाटिका गोरखपुर स्थित बी.वी.एम.पब्लिक स्कूल के वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें बच्चों के वर्ष भर के विभिन्न गतिविधियों व शैक्षणिक मूल्यांकन तथा विभिन्न प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार वितरित किए गए।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष व ज्ञानस्थली इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर विनीत मिश्रा व विशिष्ट अतिथि जे.एस.अकैडमी कूड़ाघाट के प्रबंधक व जिला संयोजक दिनेश पांडेय ने बच्चों को अंक पत्र व पुरस्कार का वितरण करते हुए,बच्चों को आने वाले भविष्य में आने वाली चुनौतियों से डटकर लड़ने के टिप्स दिए। अभिभावकों के अंदर भी यह भावना जागृत करने का सुझाव दिया कि आप अपने बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने पर जोड़ दें, सिर्फ उनके नंबरों के आधार पर उनका मूल्यांकन ना करें यही बच्चे आगे चलकर सचिन तेंदुलकर बनेंगे तो कोई लता मंगेशकर बनेगी तो कोई सानिया मिर्जा बनेगी, इसके लिए उनकी चॉइस के अनुसार ही उनको क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करें। उन पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव न डालें।
पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राएं इस प्रकार है, कक्षा प्ले वे में रिंपा यादव फर्स्ट, दीपांशु गुप्ता सेकंड, कक्षा एलकेजी में अक्लिमा फर्स्ट, हुमा सेकंड, यूकेजी में समर फर्स्ट, जेबा खातून सेकंड प्राप्त किया है। कक्षा फर्स्ट में काजल कुमारी ने फर्स्ट, जावेद अली ने सेकंड, कक्षा सेकंड में गुलफ़शा नंबर वन, फलक खातून सेकंड, कक्षा थर्ड में निधि जायसवाल फर्स्ट, आमिर खान सेकंड, कक्षा फोर्थ में खुशी कनौजिया फर्स्ट, आरिफ सेकंड , कक्षा 5th में अंशिका यादव फर्स्ट पोजीशन, ख्वाहिश कुमारी सेकंड पोजीशन, कक्षा 6 भोलू कुमार फर्स्ट पोजीशन, शोएब खान सेकंड पोजीशन, सेवंथ में खुशबू गुप्ता फर्स्ट पोजीशन, समीर अली सेकंड पोजीशन, कक्षा 8 में रागिनी चौहान फर्स्ट पोजीशन, साहिबा सेकंड पोजीशन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोस्वामी आलोक भारती, वरिष्ठ अध्यापिका शकुंतला चौहान, संगीता श्रीवास्तव, सोनिया भारती, अरुणिमा शाही, ज्योति साहनी, नेहा कुमारी, शिखा राजपूत इंदु यादव आपस आसमा खातून सना खातून अशफाक अली धीरज पांडेय आदि ने कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर गोस्वामी गौरव भारती ने अपने अतिथियों का और अभिभावकों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए या विश्वास दिलाया कि विद्यालय इसी प्रकार से समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य करता रहेगा, तथा यह घोषणा भी कि की जिन बच्चों के माता-पिता दुनिया में नहीं है तथा जो बच्चे निर्धन है उन बच्चों को पूर्व की भांति इस वर्ष भी बीबीएम पब्लिक स्कूल शाहपुर गोरखपुर में निशुल्क शिक्षा देने का कार्य निरंतर करता
रहेगा ।

rkp@newsdesk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

8 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

18 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago