कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन, रविवार की रात्रि रामलीला मे राम वन गमन प्रसंग का मंचन किया गया।
कलाकारों ने कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान के रूप में भरत को राजगद्दी व राम को चौदह वर्ष का वनवास मांगने का मंचन किया। श्रीराम के द्वारा राजसी वेश-भूषा को त्याग साधु वेश धारण कर वन जाने के प्रसंग को देखकर दर्शक द्रवित हो उठे। कथावाचक पं. रामअवध शुक्ल से रामकथा का रसपान किया।
इस दौरान यजमान नगीना दास, अशोक बरनवाल, महेंद्र कुशवाहा, दिलीप राय, रमाकांत पाण्डेय, जिपंस मुकेश गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, विनय सिंह, उपेन्द्र आर्य, राजकुमार खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, दहारी चौहान, दुर्गेश खरवार धुरखेली कनौजिया, राधेश्याम पासवान, उमेश आर्य प्रिंस शुक्ला, पिंकू खरवार, रंजन सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…
फोटो AI ✍️ लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…
3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…
यूपी-बिहार में MLC चुनाव: कहीं बंपर वोटिंग तो कहीं बवाल! 4 बजे तक यूपी में…