ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार की मौत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l सिधारी थाना अंतर्गत नरौली क्षेत्र में सोमवार की देर रात ट्रक की चपेट में आकर, बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अशोक यादव (22) सोमवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आया हुआ था और देर रात वह वापस घर लौट रहा था, अभी वह सिधारी थाना अंतर्गत नरौली क्षेत्र में पहुंचा ही था कि ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबतक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, उससे पूर्व ही उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किसी ने कला से दुनिया को चौंकाया, तो किसी ने राजनीति और साहित्य में बनाई पहचान

25 अक्टूबर विशेष: जानिए इस दिन जन्मी महान हस्तियों की कहानी अभिषेक कुमार की कलम…

6 hours ago

आज ही शुरू हुआ था भारत का पहला आम चुनाव, जानिए दुनिया की 15 बड़ी घटनाएं

25 अक्टूबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत में शुरू हुआ पहला आम…

6 hours ago

लार में दुकान के अंदर 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में…

10 hours ago