Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएस एस बी जवानों ने 11भैसो को घनें जंगल से ...

एस एस बी जवानों ने 11भैसो को घनें जंगल से बरामद किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) इंडो नेपाल सीमा स्थिति सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी मलौनापुरवा के सहा. उप निरीक्षक कल्याण सील की अगुआई में जवानों के द्वारा सीमा गश्त के दौरान मलौनापुरवा के घने जंगलों के बीच सीमा स्तंभ संख्या 647/2 से 11 भैंसों को अवैध तरीके से ले जाते समय पकड़ कर जब्त कर लिया गया है। कंपनी इंचार्ज उप निरीक्षक भुवनेश चन्द्र ने बताया की जवानो द्वारा सीमा पर बहुत अच्छे तरीके से कर्तव्यों का निर्वाहन किया जा रहा है जिससे की इस तरह के परिणाम आना स्वाभाविक है | सीमा पर जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसको ध्यान में रखते हुए हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे है | सहा. उप निरीक्षक कल्याण सील, मुख्य आरक्षी राधेश्याम, आरक्षी रंजीत कुमार पासवान,आरक्षी अमल कुमार राय के द्वारा भैंसों को मवेशी खाना दौलतपुर बाबागंज को सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments