एसएसबी व पुलिस टीम ने तिलहवां से 19 ग्राम हेरोइन किया बरामद, दो गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान तिलहवां एसएसबी रोड से हेरोइन की तस्करी करके नेपाल ले जा रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से 19 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया।
जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल बार्डर पर चल रहे अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन में सीओ नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में टीम गठित किया गया जिसमें एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 24 अप्रैल को तिलहवां एसएसबी रोड से हेरोइन तस्करी करके नेपाल ले जा रहे प्रकाश कुमार गुप्ता पुत्र छेदी तेली निवासी ग्राम पठौली, थाना धगढही जिला रूपनदेही नेपाल एवं रोशन कुमार यादव पुत्र लाली राम निवासी राम गोपालपुर जनकपुर थाना राम गोपालपुर जिला जलेश्वर नेपाल को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 19 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 19 लाख रूपये बताया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर चालान किया। टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता सोनौली, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार राय, कांस्टेबल मनीष कुमार गौंड, एसएसबी के प्रदीप कुमार यादव, दुर्गेश कुमार सिंह, अभिजीत कुमार पाठक, रविकान्त सिंह शामिल रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

59 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago