डीएम ने किया स्वीप कंट्रोल रूम व स्वीप लोगो का उद्घाटन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज स्वीप कंट्रोल रूम और स्वीप लोगो का उद्घाटन किया गया।
जिलाधिकारी ने फीता काटकर कंट्रोल रूम और स्वीप लोगो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद से बाहर निवासित बागापार के अजय यादव से फोन पर बात कर उन्हें 01 जून को जनपद में आकर मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद विश्वकर्मा से वोट के लिए संपर्क किए गए लोगों की जानकारी ली। डिप्टी सीवीओ ने बताया अब तक 200 मतदाताओं से संपर्क कर उन्हे मतदान की तिथि से अवगत कराते हुए आपकी और मतदान करने के जनपद आने का अनुरोध किया गया है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में आज से कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद से बाहर कार्यरत लोगों से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हे मतदान के महत्व के विषय में अवगत कराते हुए उनसे 01 जून 2024 को जनपद में आकर मतदान करने का अनुरोध किया गया जा रहा है। यह कंट्रोल रूम मतदान के दिन तक कार्यरत रहेगा।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आज महराजगंज जनपद के स्वीप लोगो का भी शुभारंभ किया गया। इस बार हमारा स्वीप नारा है कि महराजगंज का हो मत, वोटिंग शत–प्रतिशत। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि महराजगंज में वोटिंग को बढ़ाया जा सके। इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सभी निकायों में छूटे हुए मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में जोड़ने हेतु सभी नगर निकायों में 24 जून को विशेष कैंप का आयोजन किया था और हमे लगभग 1200 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे बड़ी संख्या फर्स्ट टाइम वोटर की है। हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि इन सभी लोगों को मतदान का अवसर प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि 01 जून को अपने मत का उपयोग जरूर करें।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में स्वीप के तहत लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वीप कंट्रोल रूम और स्वीप लोगो का शुभारंभ किया गया। जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि मतदाता सुविधा पूर्वक अपने मत का प्रयोग कर सकें।
इस दौरान स्वीप प्रभारी डीआईओएस अमरनाथ उपाध्याय, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, नाजिर वेद प्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

8 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago