Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedएसएसबी 42वीं वाहिनी ने लगातार दूसरी बार जीता सर्वश्रेष्ठ वाहिनी का ख़िताब

एसएसबी 42वीं वाहिनी ने लगातार दूसरी बार जीता सर्वश्रेष्ठ वाहिनी का ख़िताब

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सशस्त्र सीमा बल के 60 वें स्थापना दिवस हीरक जयंती के अवसर पर असम के सलोनीवाडी के प्रशिक्षण केन्द्र में समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे,मुख्य अतिथि को एसएसबी के जवानो द्वारा सलामी दी गई और मार्च पास्ट कर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न साहसिक करतलो का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बल के गौरवशाली 60 वर्षो के इतिहास को बताया गया कि बल किस प्रकार स्पेशल सर्विस ब्यूरो से सशस्त्र सीमा बल की भूमिका में आया और केन्द्रीय सशस्त्र बलों में अपनी सर्वाधिक लोकप्रियता वाला बल बना, सशस्त्र सीमा बल पहला सीमा रक्षक बल है। जिसने महिलओं की भर्ती की तथा महिलाएं विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में पुरुषों से कन्धे से कन्धा मिलकर ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। बल की प्रचालन एवं अहम विभिन्न गतिविधियों के आंकलन के आधार पर मुख्यालय एवं वाहिनी प्रथम रही है। एसएसबी की 42वीं वाहिनी को गृह मंत्री द्वारा ट्रॉफी देकर अलंकृत किया गया। जिसमे 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच द्वारा सर्वश्रेष्ट वाहिनी का ख़िताब अपने नाम किया, जिसे गृह मंत्री अमित शाह ने गंगा सिंह उदावत कमान्डेंट 42वी वाहिनी को सर्वश्रेष्ठ वाहिनी का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अन्त में केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा अपने भाषण में बल के कार्यों की सराहना की तथा बल के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments