श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण का बरही

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मेदीपट्टी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण की बरही महोत्सव पर प्राचीन ठाकुर जी मंदिर एवम श्रीकृष्ण की झांकी भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाई गई।ग्रामीणों के सहयोग एवं मंदिर समिति ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बारहवें दिन मंगलवार शाम से बुधवार तक 24 घंटे अखंड कीर्तन का आयोजन कर श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बरही महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान अखंड हरि कीर्तन के आयोजन के साथ ही श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई।जिसमे देवरिया समेत बिहार के गोपालगंज की टीम ने हरे राम,हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया।जिससे क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।वही स्थानीय लोक गायक की टीम ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी।इसी क्रम में मंदिर परिसर में भजन,सोहर और रात्रि जागरण का भी आयोजन हुआ।जहां श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे।अखंड हरिकीर्तन के पूर्णाहुति के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।पूजा मंत्र उच्चारण पं अंजनी पांडेय ने किया।इस दौरान मंदिर के पुजारी बृजेश पांडे ने बताया कि यह परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है।जिसे संपूर्ण ग्रामवासी आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर मानते हैं।इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी समेत क्षेत्रीय श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago