राहुल गांधी का आरोप – “बीजेपी कर रही वोट चोरी, इसलिए अमित शाह दे रहे 40-50 साल तक सत्ता में रहने के बयान”

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क), बिहार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा चुनावों में “वोट चोरी” कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा –
“बीजेपी की वोट चोरी की सच्चाई अब देश के सामने आ चुकी है। यही वजह है कि अमित शाह जैसे नेता बार-बार कहते हैं कि भाजपा सरकार 40-50 साल तक चलेगी। अगर निष्पक्ष तरीके से चुनाव हो और जनता का वोट सुरक्षित रहे, तो भाजपा सत्ता में दोबारा लौट ही नहीं सकती।”

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग की निष्पक्षता संदिग्ध होती जा रही है। उन्होंने मांग की कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आयोग को राजनीतिक दबाव से मुक्त होना होगा और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना होगा।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है, जबकि विपक्ष जनता की असली आवाज उठाने का काम कर रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वोटर अधिकार यात्रा का मकसद जनता को जागरूक करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए माहौल तैयार करना है।

Editor CP pandey

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

6 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

6 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

6 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

6 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

6 hours ago