नौ साल मे सासद के गोद लिए कपरवार गांव का नहीं हुआ विकास – विजय रावत
भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को सपा नेता विजय रावत व हरिओम लाला के नेतृत्व में बरहज विधानसभा की जर्जर सडक भलुअनी – करौदी- पकडी मार्ग बनाने की मांग को लेकर सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि सावन का महिना चल रहा है और कपरवार रूद्रपुर के रास्ते प्रति दिन हजारों कावरिया पैदल नंगे पांव महेन व रूद्रपुर दुर्गेशवर नाथ मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए कावड़िया जाते हैं, लेकिन प्रशासन को दिखाई नहीं दे रहा हैं। यह सडक पिछले नौ साल से टुटी हुई हैं जबसे भाजपा की सरकार हैं।वही भाजपा के सासद, मंत्री, विधायक मोदी, योगी सरकार के नौसाल की झुठी उपलब्धि गिना कर जनता को गुमराह कर रहे है। यही हाल भलुअनी करौदी पकडी मार्ग का भी हैं जो पिछले नौसाल से टुटा पडा हैं और भाजपा के जन प्रतिनिधि आए दिन उद्धाटन, शिलान्यास कर रहे है।
सपा नेता हरिओम लाला ने कहा कि अब प्रदेश व देश की जनता भाजपा के बहकावे मे आने वाली नहीं है देश व प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार को दस साल का मौका दिया, लेकिन भाजपा की सरकार ने विकास के वजाय प्रदेश का विनाश करने का काम किया हैं। जब से भाजपा की सरकार बनी है महगाई चरम पर हैं इस सरकार मे किसान, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी सभी तबका परेशान है।इस दौरान मुख्य रूप से हरिओम लाला, ब्रिजान्नद यादव, अजित कुमार, उमेश कुमार,यशवंत यादव, अनिल कुमार, संजय सिंह ,अनुप सिंह, सुरेश शर्मा, दयानंद कुशवाहा, राजेश शर्मा पवन पाण्डेय, विवेकानंद तिवारी, अमरीका प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित थे।
देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…
🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…
शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…