आम जनों की शिकायतों के निस्तारण हेतु स्थापित किया गया कॉल सेंटर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि आम जन की शिकायतों के निस्तारण की सुविधा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में काल सेन्टर स्थापित है, जिसका दूरभाष नं0 05568-222261, 05568-225351 है, जिस पर आम जन अपनी शिकायतें / समस्याएं नोट करा सकते हैं। उक्त काल सेन्टर के प्रभारी अपर उप जिलाधिकारी देवरिया (मो0नं0 809055716 ) तथा सम्पूर्ण प्रभारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देवरिया (मो0नं0 9454416254 व 8090554704) होंगे। प्रत्येक काल को पंजिका में अंकित किया जाएगा तथा सम्बन्धित स्थानीय कर्मचारी को नोट कराकर निस्तारण आख्या से आवेदक को अवगत कराया जाएगा, जिसकी प्रविष्टि पंजिका में की जाएगी। इसकी समीक्षा समय-समय पर की जाएगी। बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं का समाधान करा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि दूर-दूर से जनता अपनी समस्याओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पर आ रहे हैं, जब कि अधिकांश प्रकरणों का निस्तारण स्थानीय कर्मचारियों, अधिकारियों ( लेखपाल / राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय सचिव, विकास खण्ड / थाना) के स्तर से सम्भव हैं। इससे ऐसा परिलक्षित हो रहा है कि स्थानीय कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरती जा रही है और उनकी लापरवाही के कारण आम जन का मुख्यालय तक आने जानें में अनावश्यक समय, श्रम एवं किराए के पैसे का अपव्यय हो रहा है । ऐसे प्रकरणों को चिन्हित कर सम्बन्धित दोषी का दायित्व भी निर्धारित किया जायेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

2 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

2 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

3 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

3 hours ago