बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरसात के मौसम में बढ़ते मच्छरों और मलेरिया, डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर ने विशेष अभियान चलाकर नगर क्षेत्र में मच्छर रोधी दवा का व्यापक छिड़काव शुरू कर दिया है। नगर पंचायत की टीम ने शनिवार को मुख्य बाजार, मोहल्लों और गलियों में फॉगिंग मशीन व स्प्रे पंप के जरिए दवा का छिड़काव किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल ने बताया कि बरसात में पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में नगर पंचायत ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों में पानी जमा न होने दें और अपने आस-पास साफ-सफाई रखें।
जागरूकता अभियान भी शुरू
नगर पंचायत की ओर से दवा छिड़काव के साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है। मोहल्लों में कर्मचारियों ने पम्पलेट बांटकर लोगों को मच्छररोधी उपायों की जानकारी दी। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
स्वास्थ्य टीम की निगरानी
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मच्छरों की संख्या और बीमारी के संभावित मरीजों की निगरानी कर रही है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और हर मोहल्ले में फॉगिंग व छिड़काव सुनिश्चित किया जाएगा।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…
शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…