सुखुपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की औचक निरीक्षण रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव वर्मन‌ ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया। कि अगले पन्द्रह दिन में सीएचसी का संचालन शुरू हो जाएगा।

बता दें कि दस वर्ष से सीएचसी बन कर तैयार है। विभागीय लापरवाही के चलते उसका संचालन नहीं हुआ।बंद पड़े अस्पताल का खिड़की व दरवाजा तथा शौचालय टूट गया है। अस्पताल चालू कराने के लिए छात्र नेता अमित सिंह, प्रशांत पाण्डेय व सिंन्टू यादव के नेतृत्व में जनांदोलन किया गया। छात्र नेताओं की मांग पर शासन ने क्षतिग्रस्त हो चुके समान के निर्माण के लिए धन आवंटित किया।अब रंग रोगन के साथ जो आवश्यक चिजे थी वह लगभग ठीक कर लिया गया। बिजली व पानी,शौचालय सम्बन्धित कुछ काम बाकी है। सीएमओ की उपस्थिति में कार्यदाई संस्था आर ई एस की जेई प्रवीण बरनवाल ने कहा कि चार दिन में बचा हुआ पुरा काम करने की बात कही। सीएमओ ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया। छात्र नेताओं की उपस्थिति में सीएमओ ने उसके एक सप्ताह में सीएचसी संचालन की बात कही।इस बीच उन्होंने ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल की रंगाई पर आपत्ति भी दर्ज किया।कहा कि गुलाबी रंग से अस्पताल की रंगाई होनी चाहिए।जबकि यह सफेद रंग से रंगाई किया गया है। उन्होंने ठिकेदार व जेई को पुनः रंगाई करवाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के जेई के साथ ही अमित कुमार सिंह, प्रशांत कुमार पाण्डेय,सिन्टू यादव, डा प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

    निरीक्षण में आये मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजीव वर्मन ने अपने निरीक्षण के बाद कहा कि पन्द्रह दिन में सी एच सी का संचालन की बात जरूर कहीं लेकिन कार्य दाई संस्था आर ई एस के जेई ने कहा कि जो इस्टीमेट में होगा उसी के अनुसार हम कार्य एक सप्ताह में पूरा कर पाएंगे।कहा कि बत्तीस लाख में इतना काम सम्भव नहीं है। बिजली की वायरिंग करने में डेढ़ करोड़ लगेंगे। हमारे बजट में केवल बीस ही कमोड है ।हम वहीं लगा पायेंगे।जेई के अनुसार जो पैसा शासन से मुहैया हुआ है ,वह पर्याप्त नहीं है
rkpshomnath

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

5 hours ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

6 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

7 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

8 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

9 hours ago