बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे एक अनुरोध पर जिले में बन रहे स्पोर्ट्स कालेज का नाम पिता स्व० चंद्रशेखर के नाम पर हुआ। अब उस स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण की प्रगति बढ़ाने और उसे शुरू करने की दिशा में तेजी से पहल होl ताकि खेल के क्षेत्र में जिले की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि हमारे पैतृक गांव में वर्षों पहले बना अस्पताल शुरू नहीं हो रहा था। लेकिन जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के विशेष प्रयास से वह इसी महीने शुरू हो गयाl जिसका लाभ आसपास के जिले के तमाम लोगों को मिल रहा है।
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सुरहा ताल को जोड़ने वाला कटहल नाला, बैरिया क्षेत्र के भाखड़ नाला को विकसित करने के लिए अनुरोध किया।
जनसभा को राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…