एसडीएम रुद्रपुर ने मौके पर जाकर किया रास्ते के विवाद का निस्तारण

तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने दिया था मौके पर स्वयं जाकर प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l उप जिलाधिकारी रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर तहसील दिवस में आये राजस्व विभाग संबंधित आधा दर्जन प्रकरणों का आज स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण कराया है।
एसडीएम रुद्रपुर द्वारा सर्वप्रथम ग्राम भरोहिया में निजी भूमि में चल रहे मार्ग को कंटीले तार से रोके जाने संबंधी तहसील दिवस संदर्भ की जांच की गई। मौके पर ज्ञात हुआ कि यहां कुछ वर्षों पूर्व ग्राम प्रधान ने कच्ची मिट्टी का रास्ता बनवा दिया थाl जिसे भूस्वामियों ने एक वर्ष पूर्व लेखपाल द्वारा पैमाईश कराकर जोत लिया। राजस्व निरीक्षक से राजस्व संहिता की धारा 25/26 मे एक दिन में रिपोर्ट मांगी गई तथा ग्राम प्रधान को पुनः पुराने स्थान पर मिट्टी डलवाने को निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात उपजिलाधिकारी ग्राम बांकेसिंगही पहुंचे। यहाँ उन्होंने बैनामा से संबंधित विवाद में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के साथ निस्तारण कराया। उपजिलाधिकारी ने ग्राम कोरवा में भी वरासत एवं वसीयत से संबंधित तहसील दिवस संदर्भ का मौके पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण कराया।
उप जिलाधिकारी ने ग्राम सरसबह में तहसील दिवस के संदर्भ का मौके का जायजा लिया। यहाँ डीह के रास्ते का विवाद है और प्रकरण धारा 133 के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago