सांस्कृतिक नृत्य देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

जनता की उमड़ी भारी भीड़,पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर बाल सेवा समिति जहाज घाट पटेल नगर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमें राधा कृष्ण का नृत्य देख दर्शक हुए भाव विभोर।
आपको बताते चले कि,26-01-2023 गणतंत्र दिवस के दिन माँ सरस्वती की प्रतिमा का पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया।इसी उपलक्ष्य में शनिवार 28-01-2023 को वृंदावन से आये हुए कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण की मनमोहक नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए, इस अवसर पर दर्शकों की भारी भीड़ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द ले रही थी। बाल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा वर्षो से जहाज घाट पटेल नगर बरहज में सरयू माँ के पावन तट पर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से किया जाता है, इस उपलक्ष्य में कला की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष बाल सेवा समिति के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य व सामाजिक नाट्य कला का मंचन किया जाता हैं,कार्यक्रम को देखने के लिए दूर दूर से दर्शक आते है और नृत्य व नाटक का आनंद उठाते हैं। जबकि दर्शकों की भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहती हैं।


कार्यक्रम में बाल सेवा समिति के अध्यक्ष सोएब रशीदी, प्रबन्धक धर्मेंद्र निषाद, उप प्रबन्धक बिपिन निषाद, महामंत्री चंचल पाण्डेय,अंजनी पाण्डेय, दिनेश चौहान, योगेश निषाद, हैदर फिरोजी,गोविंद निषाद,शिबू पटेल, सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 hour ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

1 hour ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

1 hour ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

17 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

17 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

17 hours ago