ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण सम्पन्न

आजमगढ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक पर संगोष्ठी और मुख्य कार्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रधान एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कस्तूरबा बालिका विद्यालय जीयनपुर की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जहा टीएलएम का निर्माण किया गया और प्रदर्शनी लगाई गई जिसका निरीक्षण प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा एवं खंड विकास अधिकारी संजय संतोष कुमार यादव व खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह द्वारा किया गया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि एव अतिथियों को बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार यादव ने कहा कि, प्रधान और अध्यापक का जो समन्वय है वह काबिले तारीफ है। यदि यह दोनों मिलकर विद्यालय का विकास करें तो निश्चित तौर पर विद्यालय प्राइवेट विद्यालयों से बेहतर हो सकता हैं, और तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भी इनको बेहतर बनाया जा सकता है। वहीं दोनों के संबंध में से विद्यालय का कायाकल्प बीबीटी मिड डे मील अन्य बेहतर हो सकती है। बशर्ते शिक्षा के साथ यदि कार्य किया जाए तो विद्यालयों का विकास निश्चित तौर पर बेहतर बनाया जा सकता है। दोनों यदि मिल कर सहयोग करें तो विद्यालय की स्थिति काफी सुधर सकती है। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे सरकारी विद्यालयों जहां पर अधिकतर छात्र गरीबी रेखा के नीचे के आते हैं, यदि हम सब मिलकर प्रयास करें कि समृद्ध परिवार के बच्चे भी विद्यालयों पर आवे,जहां पर प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेहतर शिक्षा का संयोजन किया जा रहा है।आज बच्चे प्राइवेट बच्चों की तर्ज पर बेहतर निकल रहे हैं। हम सब के मिलकर काम करने से विद्यालय का बेहतर विकास किया जा सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रतिमा,अनिल कुमार मिश्रा,डॉक्टर हरिकेश मिश्रा,अरुण कुमार श्रीवास्तव,यशवंत सिंह सोनू,तेजप्रताप राय, अंशू राय, दिनेश पाण्डेय, राजमणि शर्मा,विजय कुमार चौहान,मुकेश निसाद,धनन्जय सिंह,पंकज सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago