राष्ट्र रक्षा वाहिनी की कश्मीर यात्रा पर विशेष रिपोर्ट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्र रक्षा वाहिनी का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल पिछले चार दिनों से जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर रहा है। इस दौरे का उद्देश्य वहां तैनात भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना, स्थानीय जनमानस से संवाद स्थापित करना और क्षेत्र में हो रही आतंकी गतिविधियों की जड़ तक जाकर वस्तुस्थिति का अध्ययन करना है। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा के दौरान पहलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, बारामूला, शोपियां, हंदवाड़ा, और कुपवाड़ा जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। जहां हमारे कार्यकर्ताओं ने न केवल सैनिकों से सीधे संवाद किया, बल्कि स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी सुरक्षा, आशंका और अपेक्षाओं को भी समझा। इस यात्रा के दौरान राष्ट्र रक्षा वाहिनी ने श्रीनगर के लाल चौक में भारतीय तिरंगा फहराकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब भय का अंत हो चुका है। जिस स्थान पर पहले लोग पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के डर से पैदल चलने से भी कतराते थे, वहां राष्ट्र रक्षा वाहिनी ने तिरंगा लहराकर भारतीय संप्रभुता का गौरवपूर्ण परिचय दिया। इस पूरी प्रक्रिया में राष्ट्र रक्षा वाहिनी भारत सरकार के सहयोग से कार्य कर रही है और जो भी तथ्य एवं अनुभव प्राप्त हो रहे हैं, उनका समावेश करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट में न केवल आतंकी घटनाओं की जड़ें बताई जाएंगी, बल्कि वर्तमान सुरक्षा हालात और सेना की नीतियों का प्रभावी मूल्यांकन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
राष्ट्र रक्षा वाहिनी भारत के वीर जवानों को नमन करती है, उन्हीं की बहादुरी सेवाभाव है, जिसकी वजह से आज देश सुरक्षित है। हाल ही में की गई एयरस्ट्राइक्स और अन्य सामरिक कार्रवाइयों में इनका योगदान अमूल्य रहा है।
हम हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हैं, जिन्होंने ‘मैं देश का चौकीदार हूं’ का संकल्प लेते हुए भारत की सीमाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राष्ट्र रक्षा वाहिनी आप सभी देशवासियों से अपील करती है कि देश के हित में शासन की बातों का पालन करें, सरकार और सेना के साथ खड़े रहें। वर्तमान स्थिति अत्यंत गंभीर है, देश को आपके सहयोग की आवश्यकता है।
हम यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि राष्ट्र रक्षा वाहिनी का यह कारवां नहीं रुकेगा। हमारा प्रतिनिधिमंडल निरंतर कश्मीर के हर क्षेत्र में जाकर सेवा, संवाद और सुरक्षा के प्रयास करता रहेगा। राष्ट्र रक्षा वाहिनी की ओर से धरातल पर प्राप्त प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाती रहेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

12 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago