
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
26 मई, सोमवार को बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल्स लिमिटेड इकाई प्रतापपुर द्बारा गन्ना आयुक्त एवं उप गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विशेष एक दिवसीय गन्ना कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत 25 सदस्यीय कृषक दल को कथा ब्यास आचार्य सुशील बलूनी व इकाई प्रमुख सुखवंत सिंह द्वारा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो कि यूनाइटेड प्रोविंस शुगर कंपनी लिमिटेड यूनिट सेवरही, जिला कुशीनगर के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर , विभागाध्यक्ष (गन्ना ) रामकुमार शर्मा एवं गन्ना विभाग के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी,कर्मचारी गण एवं किसान जन मौजूद रहे ।
