Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगरआर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 15 अप्रैल...

आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 15 अप्रैल को

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर श्याम मोहन जायसवाल ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु 15.अप्रैल शनिवार को दोपहर 02:00 बजे से सिर्फ आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
अतः सभी से अनुरोध है कि जिस किसी का आर्बीट्रेशन से संबंधित वाद लम्बित है, वे अपने वाद उक्त विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराकर विशेष लोक अदालत को सफल बनावे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments