गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार-। के आदेशानुसार आगामी 17 सितंबर,2022 दिन-शनिवार को आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय गोण्डा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव श्री विश्व जीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी 17 सितंबर,2022 दिन-शनिवार को आयोजित इस विशेष लोक अदालत की व्यापक सफलता हेतु अधिकाधिक संख्या में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण कराया जायेगा। मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लोन तथा ब्याज की दर में नियमानुसार छूट देते हुए निस्तारित कराये जा सकते हैं, ताकि वादकारियों के मामले जल्दी समाप्त किये जा सकें। वादकारीगण आगामी 17 सितंबर,2022 दिन-शनिवार को जनपद न्यायालय में आकर अपने आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित न्यायालय में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.