Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedविशेष लोक अदालत (एन०आई० एक्ट)का किया गया आयोजन

विशेष लोक अदालत (एन०आई० एक्ट)का किया गया आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि कान्त यादव ने बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता व रवि कान्त यादव, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की देखरेख में विशेष लोक अदालत (एन०आई० एक्ट) का आयोजन किया गया। विशेष लाेक अदालत में कुल 374 मामलों को चिन्हित किया गया था। चिन्हित मामलों में से 01 मामले (एन०आई० एक्ट) का निस्तारण किया गया।
विशेष लोक अदालत (एन०आई० एक्ट) में कुल 07 कोर्ट से सम्बन्धित एन०आई० एक्ट मामलों को चिन्हित किया गया था। उन 07 कोर्टों द्वारा पक्षों को सम्मन/नोटिस भेजकर एन०आई० एक्ट मामलों का निस्तारण किया गया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव ,सुनील, रविन्द्र नाथ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments