सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)
चैत्र रामनवमी के अवसर पर भारतीय नववर्ष के अवसर पर भाजपा नेता त्रिवेणी गुप्ता के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा भरौली से शुरू होकर पूरे नगर पंचायत सलेमपुर में भ्रमण किया गया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा एवं समस्त भाजपा नेताओं ने स्टेशन गेट के सामने पुष्पवर्षा कर तथा झांकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
गाजे बाजे और झांकियों ने शोभायात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि हिंदू नव वर्ष अपने आप में विशिष्ट है और इस पर हमें गर्व है,
वैदिक तथा पुराणों में चैत्र नवरात्र को विशेष महत्व दिया है, इससे आत्मशुद्धि और मुक्ति का आधार माना गया है। शोभायात्रा में
संचालन अशोक पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर
मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,विनय पाण्डेय,सम्पूर्णानन्द गुप्ता, रविशंकर मिश्र,मुरली मिश्र,मन्त्रजय मौर्या,बचनदेव गोंड़,अशोक तिवारी,सत्यप्रकाश सिंह,अनिल ठाकुर,उमाकान्त मिश्र,गिरीश कुशवाहा, पंकज पासवान,अशोक सिंह,व्यास गोंड़,राघवेंद्र पासवान,ओमप्रकाश मिश्र, अशोक नाथ तिवारी,राजेश शाह आदि मौजूद रहे।
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…
वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…
अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…