एक अप्रैल से प्रारंभ होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

2 साल तक के बच्चों को जेई के टीके नियमित टीकाकरण सत्र में अवश्य लगवाएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आगामी एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की देर सायं धनवंतरि सभागार में तैयारियों के गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ वेक्टर जनित रोग बढ़ जाते हैं, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कुल 12 विभाग सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। सभी विभागों माइक्रोप्लान का अनुपालन सुनिश्चित करें। इस अभियान में आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये सभी घर-घर जाकर लोगों को वेक्टर जनित बीमारियों के बारे में जागरूक करें। मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण दिखने पर तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच कराने के लिए प्रेरित करें। जनपद में 158 ग्राम पंचायतों में कुल 303 पशुपालकों द्वारा सुअर पालन किया जा रहा है। इन सुअरबाड़ों की विशेष निगरानी की जाए। संचारी रोग की दृष्टि से जनपद में कुल 23 संवेदनशील गांव चिन्हित किये गए हैं। इनमें से 18 ग्रामीण क्षेत्रों में एवं पांच नगर क्षेत्रों में शामिल हैं।जिलाधिकारी ने साफ-सफाई हेतु विशेष अभियान चलाने एवं नियमित रूप से रोस्टर बनाकर फॉगिंग करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। 1 अप्रैल को गौरी बाजार ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, इंदुपुर में अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। 2 साल तक के बच्चों को जेई के टीके नियमित टीकाकरण सत्र में अवश्य लगवाएं। घरों के आसपास साफ-सफाई रखे। पूरी बाँह के कमीज पहने। स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें एवं घर के आसपास जलजमाव ना होने दें। साबुन से हाथ धोने और रोजाना स्नान कर स्वच्छ रहे। दिमागी बुखार के बारे में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001805145 पर भी संपर्क किया जा सकता है।समीक्षा बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ राजेश बरनवाल, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्ण कांत राय, सीवीओ डॉ अरविंद कुमार वैश्य सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

9 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago