डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक

परफॉर्म करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की ही संविदा का हो नवीनीकरण: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक धनवंतरि सभागार में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फरवरी माह में किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की संविदा नवीनीकरण परफॉर्मेंस के आधार पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन संविदा कर्मियों ने बेहतर परफॉर्मेंस नहीं दी है, उनकी संविदा का नवीनीकरण न किया जाए।
बैठक में सीएमओ ने 16 आशा की गोपनीय सूची जिलाधिकारी को सौंपी है। विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात इन 16 आशाओं पर प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में भेजने की पुष्टि एमओआईसी द्वारा की गई है। जिलाधिकारी ने इन सभी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। तरकुलवा, महेन, भलुअनी, रामपुर कारखाना एवं बनकटा के एमओआईसी ने प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को साठगांठ कर निजी अस्पतालों में भेजने वाली आशा की सूची नहीं सौंपी, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाली आशा की रिपोर्ट तलब की है।
विशेष टीकाकरण अभियान में लापरवाही मिलने पर मझगंवा एवं सलेमपुर में तैनात बीसीपीएम को सेवा समाप्ति की नोटिस देने का निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने दिया।जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत फरवरी तक के 43,763 लक्ष्य के सापेक्ष 35,582 संस्थागत डिलीवरी दर्ज की गई है। इसमें से 31643 के खाते में धनराशि भी ट्रांसफर कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को बिना किसी दबाव में आए तार्किक तरीके से कार्मिकों की तैनाती करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद का हित सर्वोपरि है। सिफारिश के आधार पर किसी भी कार्मिक का ट्रांसफर अथवा तैनाती नहीं की जाए।
बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉक्टर राजेश बरनवाल, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ बीपी सिंह, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

4 minutes ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

12 minutes ago

जल शुद्धीकरण संयंत्र पहुंचीं जीएनएम छात्राएं, समझीं पेयजल गुणवत्ता की बारीकियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम…

17 minutes ago

कक्षा एक-दो में अंकों की जगह मिलेंगे स्टार, व्यवहार से रचनात्मकता तक होगा आकलन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )|नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों…

21 minutes ago

कबाड़ से बनेगा ज्ञान का संसार, प्राथमिक में 20 तो जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र

शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…

28 minutes ago

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

52 minutes ago