जैतीपुर विकासखंड मुख्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड मुख्यालय पर सोमवार सुबह 9 बजे से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) पवन कुमार के निर्देशन में एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों की टीम ने अभियान को अंजाम दिया। सफाई कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेरों को हटाया और पूरे परिसर की व्यवस्थित ढंग से सफाई की।
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते विकासखंड मुख्यालय में नियमित साफ-सफाई नहीं हो पाई थी, जिससे परिसर में गंदगी फैल गई थी। सोमवार को मौसम साफ होते ही सफाई अभियान शुरू किया गया और घंटों की मेहनत के बाद परिसर को स्वच्छ बनाया गया।
अभियान के दौरान स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों से नियमित सफाई सुनिश्चित करने और आमजन से स्वच्छता में सहयोग की अपील की, ताकि विकासखंड परिसर सदैव साफ-सुथरा बना रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago