Etah Murder Case: एटा में दिनदहाड़े घर में घुसकर चार लोगों की हत्या, इलाके में दहशत

एटा/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रेमी में दिनदहाड़े घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी गंगा सिंह यादव (75) के घर में अज्ञात हमलावरों ने घुसकर चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में

• गंगा सिंह यादव (75)
• श्यामा देवी (70), पत्नी गंगा सिंह
• रत्ना देवी (42), पत्नी कमल सिंह
• ज्योति (20), पुत्री कमल सिंह
की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो बेड और फर्श पर खून से सने शव पड़े हुए थे।

सिर फटा मिला, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

पुलिस ने बताया कि श्यामा देवी का सिर बुरी तरह फटा हुआ था, जबकि अन्य शव भी खून से लथपथ थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। दिनदहाड़े हुई इस सामूहिक हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें – Assam News: जोरहाट में बेटे का रिजल्ट लेने गए 35 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत

बच्चे ने देखा खौफनाक मंजर

बताया गया कि मृतक गंगा सिंह का नाती देवांश जब स्कूल से घर लौटा तो घर के दरवाजे खुले मिले। अंदर जाने पर उसने खून से सने शव देखे, जिससे वह घबरा गया और जोर-जोर से चीखने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

44 minutes ago

पुलिस ने लोगों को सुरक्षित माहौल का दिलाया भरोसा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के…

54 minutes ago

बेटे की मौत के बाद पिता ने खोली हॉस्टल व्यवस्था की पोल? निदेशक पर FIR, छात्रों ने सड़क पर उतरकर मांगा इस्तीफा

फोटो goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ट्रिपल आईटी के…

1 hour ago