सड़क नव निर्माण को लेकर मंडलायुक्त सभागार में बैठक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सूर्यकुण्ड से डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए हावर्ड बंधा तक प्रस्तावित टू-लेन सड़क के नव निर्माण को लेकर मंडलायुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने की। इस दौरान परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि यह सड़क परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन को सुगम, सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और तय समयसीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भूमि अधिग्रहण, प्रशासनिक समन्वय और स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा ने निर्माण कार्य के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया, वहीं प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विकास यादव ने पर्यावरणीय पहलुओं, वृक्षों की कटाई एवं प्रतिपूरक वृक्षारोपण से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी दी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का लाभ शीघ्र आम जनता को मिल सके।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

6 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

6 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

7 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

7 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

7 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

7 hours ago