मतगणना स्थल की साफ सफाई एवं अन्य सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यानः जिलाधिकारी

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव व मतगणना सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रुद्रपुर स्थित सतासी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उक्त केंद्र पर रुद्रपुर एवं मदनपुर नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल बनाया गया है। साथ ही 6 बूथ भी बनाये गए हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव व मतगणना सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल की साफ सफाई, पानी, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व शौचालय आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। जो कमियां हों उन्हें समय से ठीक करा लिया जाए। नगर पंचायतों के मतदान एवं मतगणना संबंधित तथ्यों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मतदान से जुड़ी सामग्रियों के भंडारण, पोलिंग पार्टी द्वारा प्रयोग हेतु बस की पार्किंग आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मतदानकर्मियों द्वारा लाये जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए। पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री का वितरण अत्यंत सावधानी के साथ किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि रुद्रपुर नगर पंचायत में कुल 37 बूथ हैं जिनमें से 4 अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है जबकि मदनपुर के 28 बूथों में से 16 को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के मानक के अनुसार पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अराजकतत्वों पर कड़ी नजर है। निकाय चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
इस दौरान एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ पंचमलाल, तहसीलदार अभयराज सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

3 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

3 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

4 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

5 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

5 hours ago