स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का शुभारंभ

कुष्ठ रोगी इलाज कर पायें रोग से मुक्ति-डा0 धीरेंद्र तिवारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ कर्मियों ने शपथ लेकर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक धीरेंद्र तिवारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर अधीक्षक डा0 धीरेंद्र तिवारी ने कुष्ठ रोग से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके मरीजों को माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान में कुष्ठ रोगियों की जांच और इलाज निशुल्क किया जाएगा। डा0 तिवारी ने बताया कि कुष्ठ रोग माइक्रो बैक्टीरियल नामक जीवाणु से होता है,इसमे शरीर पर हल्के रंग के दाग धब्बे,सुन्नता होना इसका प्रमुख लक्षण है,जिसे कुष्ठ रोगी शंका होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क स्थापित कर इसे ठीक करा सकते है। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया की क्षेत्र के सभी पीएचसी,आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य ईकाई पर प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचओ,एएनएम आशा, ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के विषय में जागरूकता प्रदान करते हुए जिलाधिकारी महोदया के संदेश व ग्राम प्रधान के भाषण को पढ़ा गया।इस मौके पर अनिरुद्ध पांडेय ,एनएमए अशोक मिश्रा,अजय सिंह अजय वर्मा कृष्ण कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

8 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

8 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

9 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

9 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

9 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

13 hours ago