करुअना – मगहरा मार्ग को लेकर सपाइयों ने निकाली पदयात्रा

एक हफ्ते के अंदर काम चालू नहीं तो भूख हड़ताल-विजय रावत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत, रणविजय सिंह, दिनेश यादव व विकास के नेतृत्व में करुअना मगहरा मार्ग बनाने हेतु बेलासपुर सोनाडी मोड़ से, पदयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में सड़क पर चलने वाले राहगीर, समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पदयात्रा को संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा व गुमराह करने का काम किया हैं, सपा के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं। लेकिन जो बीजेपी कहती है वह करती नहीं है। पिछले 10 सालों से बरहज विधान सभा की सड़के टूटी और जर्जर पड़ी हुई है, लेकिन लगातार धरना प्रदर्शन के बावजूद भी सरकार के कान में जू नहीं रेग रहा। आज हम यह वादा करते हैं कि अगर एक हफ्ते के अंदर सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो, करूअना चौराहे पर भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
युवा सपा नेता रणविजय सिंह ने कहा कि भाजपा का जनप्रतिनिधि जनता को गुमराह और धोखा देने का काम कर रहे हैं यह विकास के बजाय हिंदू मुसलमान, भारत-पाकिस्तान में जनता को उलझा रहे हैं और अपनी रोटी सेक रहे हैं इसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मतों का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी के सरकार को हटाने का काम करेगी ।
छात्र नेता दिनेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास, नौकरी, रोजगार की दुश्मन है और जनता के हक को छीनने का काम कर रही है। यह सरकार नौजवान विरोधी किसान विरोधी और विकास विरोधी है इस सरकार को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
युवा सपा नेता विकास यादव ने कहा जब-जब भाजपा की सरकार बनी है छात्रों, नौजवानों, बेरोजगारों का शोषण हुआ है और महंगाई चरम पर बढ़ी है ऐसे में इस सरकार को हटाने का समय आ गया है, मेरी आपसे अपील है आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने का काम करें। इस दौरान दोहनी चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में नौजवान किसान उपस्थित थे। इस दौरान सपाइयों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार बरहज को सौपा। पदयात्रा में मुख्य रूप से विकास यादव, पारस, आनंद यादव, कृष्ण मोहन, राजू यादव, रणविजय सिंह ( प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ),
दिनेश यादव, युवजन सभा , सत्येन्द्र यादव सत्या यूथ ब्रिगेड , दीपक सिंह लोहिया वाहिनी , पप्पू यादव , सोना गुप्ता , विकास यादव , हरिकेश यादव , शिल्लू रावत ,मनीष यादव , पंकज राजभर , संदीप भारतीय अनीश शर्मा , राजू यादव , कृष्ण मोहन यादव , विशाल यादव , जावेद खान , अर्जुन यादव , अभिनंदन,सन्नी आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago